Site icon Dainik Savera Times

कोविड कंट्रोल रूम बनाएगी पंजाब सरकार, CM Mann बोले-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें लोग

चंडीगढ़: चीन सहित दुनियाभर में कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिसके बाद भारत ने अभी से देश में सख्ती बढ़ा दी है। वहीं, राज्य सरकारें भी सर्तक हो गई हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कोविड रिव्यू मीटिंग की जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में कोरोना से लड़ने के लिए कोविड कंट्रोल रूम भी बनाएगी। इसके अलावा सीएम मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर्स को निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर हालातों का जायजा लेते रहें। लोग भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें और हर सावधानी बरतें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी जिसमें पीएम मोदी ने सभी राज्यों को सावधानी बरतने की अपील की थी। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी सार्वजनिक स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों से मास्क पहनने की अपील की थी।

 

 

Exit mobile version