Site icon Dainik Savera Times

राम रहीम को PUNJAB लाने का रास्ता साफ! MANN सरकार ने दी बेअदबी मामलों में केस चलाने की मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में चार सीटों पर उपचुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया। पंजाब सरकार ने डेरामुखी गुरमीत सिंह राम रहीम पर बेअदबी से जुड़े 3 मामलों में केस चलाने को मंजूरी दे दी है। वहीं, अब फरीदकोट की अदालत में उन पर ट्रायल चलेगा। भविष्य में जरूरत पड़ी तो उससे पूछताछ भी की जा सकती है। धारा 295ए में मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी लेना जरूरी था। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख को पंजाब लाने का रास्ता साफ हो गया है।

राम रहीम पर चलेंगे ये मुकदमे
राम रहीम पर जुलाई 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ चोरी होने, कुछ दिनों के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर गलियों में फेंकने और अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़े जाने के बाद बरगाड़ी में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मुकदमे चलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिन पहले सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी। लगभग ढाई वर्ष पहले पुलिस ने सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी थी परंतु हाई कोर्ट ने तीनों मामलों पर रोक लगा दी थी।

Exit mobile version