नई दिल्ली: अक्सर त्योहारी सीजन में लोग इस उलझन में रहते हैं कि बैंक आज खुले हैं या नहीं। खासकर जब छुट्टियाँ चांद की स्थिति पर निर्भर हों, जैसे कि मुहर्रम, तब यह भ्रम और बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप 7 जुलाई 2025 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।
-7 जुलाई 2025 को बैंक रहेंगे बंद
6 जुलाई 2025 को देशभर में मुहर्रम का पर्व मनाया गया, जिसे यौम-ए-अशूरा कहा जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की 10वीं तारीख को मनाया जाता है और इसकी तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। इस साल 26 जून को चांद दिखाई देने के बाद मुहर्रम का महीना 27 जून से शुरू हुआ था और इसका मुख्य पर्व 6 जुलाई को मनाया गया।
इसलिए, आज यानी 7 जुलाई 2025 को भारत में अधिकतर जगहों पर न तो कोई धार्मिक पर्व है और न ही कोई आधिकारिक सरकारी अवकाश। ऐसे में देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
जुलाई 2025 में किन-किन दिनों को बैंक रहेंगे बंद?
अगर आप इस महीने कोई बैंकिंग प्लान बना रहे हैं तो नीचे दी गई बैंक हॉलिडे लिस्ट पर जरूर नज़र डालें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित क्षेत्रीय छुट्टियों के आधार पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे कैलेंडर
तारीख राज्य छुट्टी
14 जुलाई मेघालय बेहदीनखलम पर्व
16 जुलाई उत्तराखंड हरेला उत्सव
17 जुलाई मेघालय यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि
19 जुलाई त्रिपुरा केर पूजा
28 जुलाई सिक्किम द्रुकपा त्से-जी उत्सव
मेष: दिन शुभ रहेगा...