Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बादल फटने से मची तबाही, 5 लाेगाें की तलाश अभी भी जारी, 2 के बरामद हुए शव

August 27, 2024

बादल फटने से मची तबाही, 5 लाेगाें की तलाश अभी भी जारी, 2 के बरामद हुए शव

रामबन/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने के बाद से लापता 2 लोगों के शव मंगलवार को बरामद किए गए जिसमें 12 वर्षीय लड़के का शव भी शामिल है। इस दौरान लापता हुए 5 अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर राजगढ़ तहसील के कुमाते, ध्रमण और हल्ला पंचायतों में बादल फटने की घटना हुई, जिससे तंगेर और दाड़ी नदियों में अचानक बाढ़ आ गई। राजगढ़ के तहसीलदार मेजर सिंह ने बताया कि अचानक आई बाढ़ में तीन अलग-अलग परिवारों के सात लोग लापता हो गए थे।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे सिंह ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद बचाव दल ने गडग्राम के यासिर अहमद (20) और सुली-कुमाटे के खालिद अहमद परिहार (12) के शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पांच लापता- अहमद की मां नसीमा बेगम (42) और बहन शाजिया बानो (6), परिहार की मां गुलशन बेगम (42) और बहन सीरत बानो (8) तथा डुंगर डंडल्लाह निवासी छह वर्षीय कजिया बानो का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवक बचाव अभियान में जुटे हैं।

सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से नदियों के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान धीमा पड़ गया है। उन्होंने बताया कि बचावर्किमयों को प्रभावित गांवों तक पैदल पहुंचने में करीब तीन घंटे लग गए। अधिकारियों ने बताया कि गडग्राम और सोनसुआ में कम से कम दो सरकारी स्कूल और कुछ अन्य इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि वहां खड़े तीन निजी वाहन अचानक आई बाढ़ में बह गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें