Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP विधायक Amanatullah Khan के दिल्ली से बाहर होने के मिल रहे सुराग, Police को टीमें दे रही हैं दबिश

May 15, 2024

AAP विधायक Amanatullah Khan के दिल्ली से बाहर होने के मिल रहे सुराग, Police को टीमें दे रही हैं दबिश

नोएडाः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। सभी नेता अपनी अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के इरादे से जनता के बीच उतर चुके हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान गायब हैं। न वह किसी जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बन रहे हैं न रैली का और न ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने उनसे मुलाकात की है। माना यह जा रहा है कि वह दिल्ली से बाहर छिपे बैठे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो उनका आखिरी लोकेशन कुछ दिन पहले लुटियन जोन के आसपास पाया गया है। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। माना जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी शासित दूसरे राज्य पंजाब में हो सकते हैं। फिलहाल इसके अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन फिर भी पुलिस और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे की तलाश में नोएडा पुलिस की तीन टीमें लगातार दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। उनके ठिकानों का पता लग रही हैं। इसके साथ-साथ नोएडा पुलिस अमानतुल्लाह और उनके साथ एफआईआर में नामित अन्य लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इसी सिलसिले में नोएडा पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली पुलिस से भी मिली है। उनसे विधायक अमानतुल्लाह और उनसे जुड़े लोगों के पुराने सभी एफआईआर और दस्तावेज लिए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमानतुल्लाह का लोकेशन ढूंढ पाना काफी मुश्किल हो रहा है। वह अपने साथ कोई भी फोन लेकर नहीं चल रहे हैं।नोएडा पुलिस ने 11 मई को विधायक के ओखला स्थित उसके आवास पर पहुंचकर नोटिस भी चस्पा किया है। यह नोटिस जांच के दौरान विवेचना में शामिल होने के लिए चस्पा किया गया है। आप विधायक और उनके पुत्र के खिलाफ नोएडा के सेक्टर फेज 1 थाना में झगड़ा, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में 13 मई को नोएडा के थाना फेज 1 पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह के करीबी और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने विधायक, उनके बेटे और एक अन्य आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में अब गैर-जमानती धाराओं भी जोड़ दिया है। अमानतुल्लाह खान, बेटे अनस और अबु बकर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। इस मामले में बीते सोमवार को इकरार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अमानतुल्लाह खान का मैनेजर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें