Site icon Dainik Savera Times

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को जन्मदिन की दी बधाई…ये लिखा खास मैसेज

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है की ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मज़बूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साज़िश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।

बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है। लेकिन मनीष इनके ज़ुल्म के आगे डटकर खड़े हैं, इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है।

Exit mobile version