Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM आतिशी ने की क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत, कहा- ‘मुझे 40 लाख रुपए चाहिए’

January 12, 2025

CM आतिशी ने की क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत, कहा- ‘मुझे 40 लाख रुपए चाहिए’

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा के लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का भी खेल जारी है। वहीं कल बीजेपी ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी की बड़ी नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने  रविवार (12 जनवरी) को एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लेते हुए दिल्ली सरकार के समर्थन और अपनी पार्टी की पारदर्शिता पर जोर दिया। इसके साथ ही, आतिशी ने अपने चुनावी अभियान के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत की घोषणा की।

दिल्ली सरकार आम लोगों की है

आपको बता दें कि सीएम आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने कभी उद्योगपतियों से चंदा नहीं लिया, बल्कि पार्टी को समर्थन और चंदा दिल्ली के आम लोगों से ही मिला है। उन्होंने  यह बात तब कही जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत की घोषणा की।

क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत

आतिशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का गठन तब हुआ था जब दिल्ली के आम लोग पार्टी का समर्थन करने आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शुरुआती दिनों में, जब नुक्कड़ सभा की जाती थी, तब लोग अपनी छोटी-छोटी रकम चंदे में देते थे। कभी 10 रुपए, कभी 50 रुपए, और कभी 100 रुपए, ये सभी योगदान आम आदमी पार्टी को प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 5 सालों से दिल्ली के लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से राजनीति में काम कर रही हैं। अब, जैसे ही चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वह एक बार फिर अपने अभियान के लिए क्राउड फंडिंग शुरू कर रही हैं।

40 लाख रुपये की आवश्यकता

आतिशी ने बताया कि उन्हें अपने चुनावी अभियान के लिए कुल 40 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली और देशभर के लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में उनका समर्थन करें और योगदान दें। उन्होंने कहा कि एक युवा, शिक्षित महिला के रूप में उनके राजनीति में सफल करियर की नींव दिल्ली के लोगों के विश्वास और समर्थन पर आधारित है। उन्होंने बताया कि वह अकेले इस रास्ते पर नहीं चल सकतीं, और अब चुनावी अभियान के लिए फिर से उन्हें जनता का समर्थन चाहिए। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे उनके क्राउड फंडिंग अभियान में योगदान करें ताकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई जा सके। उन्होंने दिल्ली और देश के लोगों से अपील है कि मुझे डोनेट करेंगे। atishi.aamaadmiparty.org इस लिंक पर जाकर आप डोनेट कर सकते हैं। मैं आपके ही दिए गए पैसे से चुनाव लड़ूगी।

आतिशी का यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्राउड फंडिंग की शुरुआत के साथ, वह अपनी पार्टी और अपने अभियान को आम लोगों से ही वित्तीय सहयोग देने की कोशिश कर रही हैं। यह कदम पार्टी की पारदर्शिता और जनता के साथ उसके जुड़े संबंधों को भी दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें