Site icon Dainik Savera Times

रामलीला ग्राउंड में Indie alliance की महारैली में बोले CM भगवंत मान, कहा- ‘देश किसी के बाप की जागीर नहीं’

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आज विपक्षी इंडी गठबंधन ने महारैली कर भाजपा पर हमकर हमला बोला। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,‘‘देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। देश के हजारों योद्धाओं ने फांसी पर चढकर देश को आजादी दिलाई। हम वो पत्ते नहीं साख से टूट जाएंगे, आंधियों से कह दो औकात में रहे। भाजपा देश को नफरत के आंधी में लेकर जाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनके विचारों को कैसे कैद कर पायेंगे।

देश को जितना लूटना है लूट लो लेकिन कुछ साथ नहीं जाने वाला नहीं है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा,‘‘ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न झुका है न झुकेगा। हेमंत सोरेन को जिस नाम पर गिरफ्तार किया गया है उसमें उनका नाम नहीं है। भाजपा जैसी तानाशाही सरकार किसी भी हाल में पनपने नहीं देंगे। हम लोग घबराने वाले नहीं है। हम लोग संघर्ष की उपज हैं। हम तानाशाही को खत्म कर लोकतंत्र को बचायेंगे।’’

Exit mobile version