Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पटियाला दौरे पर CM Bhagwant Mann और अरविंद केजरीवाल, नाभा में महाराजा अग्रसेन स्मारक का करेंगे उद्घाटन

May 25, 2025

Big Breaking : पटियाला दौरे पर CM Bhagwant Mann और अरविंद केजरीवाल, नाभा में महाराजा अग्रसेन स्मारक का करेंगे उद्घाटन

CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे नाभा में बनाए गए महाराजा अग्रसेन स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पटियाला के श्री काली माता मंदिर में होंगे नतमस्तक

बता दें कि दौरे के दौरान दोनों नेता पटियाला के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर में भी दर्शन करेंगे। मंदिर में माथा टेकने के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रेस को संबोधित करेंगे, जिसमें वे राज्य की मौजूदा स्थिति, विकास योजनाओं और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर अपनी बात रख सकते हैं।

इस दौरे को आम आदमी पार्टी की पंजाब में पकड़ और जनसंपर्क को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी का फोकस खासकर धार्मिक और सामाजिक स्थलों पर जाकर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें