Site icon Dainik Savera Times

मुंबई में CM भगवंत मान कर रहे कारोबारियों से मीटिंग, पंजाब में निवेश का दे रहे न्योता

मुंबई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे हुए हैं। यहाँ आज उन्होंने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बड़े कारोबारियों के साथ मुलाकात कर बातचीत की और उन्हें पंजाब में निवेश के लिए न्योता दिया। इस दौरान सीएम मान ने उन कारोबारियों को राज्य में हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया जो पंजाब में उद्योग शुरू करना चाहते हैं। इससे राज्य के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने राज्य में फिल्म सिटी बनाने की भी इच्छा जताई है। सीएम मान ने उद्योगपतियों को पंजाब में फरवरी महीने में होने जा रहे ‘इन्वेस्ट पंजाब’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया।

Exit mobile version