Site icon Dainik Savera Times

CM Bhagwant Mann ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खालसा साजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

CM भगवंत सिंह मान ने सभी श्रद्धालुओं को दी बधाई

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर जाति और रंग के भेदभाव से मुक्त खालसा पंथ की स्थापना करके हमें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। खालसा साजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर आज गुरु के चरणों में नतमस्तक होने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई।

जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वही दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हम जलियांवाला बाग हत्याकांड के सभी शहीदों को याद करते हैं और उन्हें तहे दिल से सलाम करते हैं। इन महान शहीदों की शहादत को कभी न भूलें, उन्हें स्वयं भी याद करें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी उनके बारे में अवश्य बताएं।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें महत्व और सही विधि

Exit mobile version