Site icon Dainik Savera Times

Breaking : CM Bhagwant Mann की बड़ी सौगात, दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए खुलेगा स्पेशल काउंटर

नई दिल्लीः सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों काे बड़ी सौगात दी हैं। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए स्पेशल काउंटर खुलेगा।

पंजाबियों को मिलेंगी खास सुविधाएं-

1. पंजाब सरकार दिल्ली एयरपोर्ट पर एक सुविधा केंद्र शुरू कर रही है। यह IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3, नई दिल्ली में स्थित होगा।

2. पंजाब सरकार और जीएमआर, नई दिल्ली के बीच 12 जून, 2024 को दो साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

3. ये सुविधा केंद्र 24*7 संचालित रहेगा।

4. इस सुविधा केंद्र का उद्देश्य, NRI और अन्य यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर संभव मदद देना हैं।

5. इस केंद्र के पास 2 इनोवा कारें होंगी जो यात्रियों की स्थानीय आवाजाही में पंजाब भवन और अन्य नजदीकी स्थानों पर मदद के लिए उपलब्ध रहेंगी।

6. यात्री/रिश्तेदार की लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान की सुविधाओं और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद ले सकते हैं।

7. आपात स्थिति में, उपलब्धता के आधार पर, पंजाब भवन, दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे।

8. हेल्प सेंटर नंबर (011-61232182) जारी किया गया है, जिसका उपयोग यात्री किसी भी समय सहायता प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

Exit mobile version