
पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले दो दिनों से ठीक नहीं चल रही है। सेहत में सुधार न होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। जानकारी के मुताबिक, उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि, पंजाब में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ के कारण करीब 23 जिलों में तबाही फैली हुई है। इससे पहले भगवंत मान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित का दौरान करने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा था। वहीं, पीएम मोदी ने पंजाब की बाढ़ को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
पंजाब हर मुश्किल घड़ी में हमेशा हर किसी के साथ खड़ा रहा है। आज हम सभी को इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के साथ खड़े होने की ज़रूरत है। आइए एक-दूसरे का सहारा बनें। बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए चल रहे राहत कार्यों में अपना योगदान दें। आप इसके लिए तस्वीर में दिए गए मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/wtSVuq0pRo
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 3, 2025
मुख्यमंत्री भगवंत मान 3 सिंतबर को एक्स पर पोस्ट कर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग मांगा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पंजाब हर मुश्किल घड़ी में हमेशा हर किसी के साथ खड़ा रहा है। आज हम सभी को इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के साथ खड़े होने की ज़रूरत है। आइए एक-दूसरे का सहारा बनें। बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए चल रहे राहत कार्यों में अपना योगदान दें। आप इसके लिए तस्वीर में दिए गए मुख्यमंत्री राहत कोष के QR कोड को स्कैन करके या फिर दिए गए बैंक खाते में राशि भेज सकते हैं। समय कठिन ज़रूर है, लेकिन एक-दूसरे के साथ से यह भी बीत जाएगा।

पंजाब में बाढ़ ने भयानक रूप ले लिया है। बाढ़ के पानी की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 23 जिलों के 1900 से ज्यादा गांव पानी में डूबे हुए हैं। इनसे करीब 3.84 लाख लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश दिया है कि हर बाढ़ग्रस्त गांव में एक-एक गजटेड अफसर तैनात किया जाए। इससे गांव के लोग सीधे अफसरों से अपनी समस्या साझा कर सकेंगे। इसके चलते पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ के कारण पंजाब में 7 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

मेष: दिन शुभ रहेगा...