Site icon Dainik Savera Times

CM Maan का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 1000 की जगह मिलेंगे 1100 रुपए

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि सभी महिलाओं को 1100 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बार पैसा खाते में आ गया तो आता रहेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर ऐलान किया कि अब हर महिला को 1000 रुपए की जगह 1100 रुपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम राज्य के सभी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में करीब 5 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे और राज्य को बिजली सब्सिडी के 6-7 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। यहां से बचाए गए पैसों से हम जल्द ही अपनी माताओं-बहनों को 1000 की जगह 1100 रुपए प्रति माह देंगे।’

सीएम मान ने कहा कि जिस तरह से बिजली बिल जीरो आया है, उसी तरह महिलाओं को 1100 रुपए मिलते रहेंगे। एक बार हमने योजना शुरू की तो बंद नहीं होगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन अब सीएम मान ने यह रकम 1000 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी है।

Exit mobile version