नेशनल डेस्क : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच BSF (सीमा सुरक्षा बल) के जवान पूर्णम कुमार शॉ की घर वापसी हो गई है। बुधवार, 14 मई, 2025 को उन्हें पंजाब के अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान से भारत के सुपुर्द किया गया। BSF ने इस घटना की जानकारी दी, और जवान की वापसी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी खुशी और प्रतिक्रिया व्यक्त की। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
CM ममता बनर्जी का संदेश…
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “मुझे यह जानकारी पाकर बहुत खुशी हुई कि हमारे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया गया है। मैं उनके परिवार के संपर्क में थी और हुगली के रिशरा में उनकी पत्नी से तीन बार बात की। आज भी मैंने उन्हें फोन किया। मेरे भाई समान जवान, उनकी पत्नी रजनी शॉ सहित उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।”
कठिन समय में आश्वासन और सहायता प्रदान…
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “आखिरकार वह घर आ गए। कई दिनों की चिंता और अनिश्चितता के बाद बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को भारत वापस भेज दिया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से कई बार उनकी पत्नी से संपर्क किया, इस कठिन समय में उन्हें आश्वासन और सहायता प्रदान की। हम पूर्णम के इस स्थिति से पूरी तरह से उबरने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उन्हें अपने परिवार के बीच शांति मिलेगी।”
पूर्णम कुमार शॉ के पिता की प्रतिक्रिया
पूर्णम कुमार शॉ के पिता भोला नाथ शॉ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं केंद्र और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे बेटे को पाकिस्तान से रिहा करवाया और उसे वापस भारत लाया। अब जब मेरा बेटा वापस आ रहा है, तो मैं चाहूंगा कि वह एक बार फिर देश की सेवा करे।”
I am happy to receive the information that our Purnam Kumar Shaw, the BSF jawan, has been released. I had all along been in touch with his family and spoke thrice with his wife here at Rishra, Hugli. Today also I called her. All the very best wishes for my brother-like jawan, his…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 14, 2025
कैसे हुआ भारत लौटना ?
बीएसएफ ने अटारी-वाघा सीमा से पूर्णम कुमार शॉ की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह दाढ़ी, मूंछ और बिखरे बालों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हरे रंग की गोल गले की टी-शर्ट पहन रखी है। BSF प्रवक्ता के अनुसार, पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी करते हुए अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। पाक रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया था, और उन्हें अब वापस भारत सौंप दिया गया है।
Home at last.
After days of anxiety and uncertainty, BSF Jawan Purnam Kumar Shaw has finally been repatriated.
Smt. @MamataOfficial personally reached out to his wife multiple times, offering reassurance and support during the ordeal.
We wish Purnam a full recovery from the… pic.twitter.com/14ihF3cANK
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 14, 2025
मामला क्या था?
पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान की सीमा में जाने के बाद पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था, जिससे उनके परिवार और भारत में उनके समर्थकों में चिंता का माहौल था। हालांकि, अब पाकिस्तान द्वारा उन्हें भारत वापस सौंपे जाने से इस संकट का अंत हुआ है और परिवार में खुशी की लहर है।
यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की भूमिका कितनी अहम होती है और कैसे दो देशों के बीच तनाव के बावजूद मानवीय पहलुओं पर विचार किया जाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...