Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग करने पहुंचे CM Mann, पंजाबियों की सुनी मुश्किलें, साथ ही किया यह ऐलान

नई दिल्ली: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद पंजाबियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने यात्रियों को हो रही परेशानी की जानकारी लेने के बाद कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर बनाया जाएगा पंजाब हेल्प डेस्क

इस दौरान सीएम मान ने यह भी कहा कि यहां जल्द ही पंजाब हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यह डेस्क पंजाबियों की हर मुश्किलें सुनेगा। साथ ही सीएम मान ने लोगों से पीआरटीसी की वॉल्वो बसों का फीडबैक भी लिया।

Exit mobile version