Site icon Dainik Savera Times

CM Mann का व्यापारियों को दिवाली तोहफा, OTS योजना को दी मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल के साथ कैबिनेट बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के व्यापारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि, आज हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में हमने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए लंबित वैट के मुद्दे को हल करने के लिए ओटीएस योजना को मंजूरी दे दी है। इससे करीब 60000 व्यापारियों को फायदा होगा और लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें भी दूर होंगी। सीएम मान ने कहा कि, हम पंजाब में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Exit mobile version