Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना को साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए CM Mann ने जैटिंग मशीन और 50 ट्रैक्टरों को दिखाई झंडी

August 2, 2023

लुधियाना को साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए CM Mann ने जैटिंग मशीन और 50 ट्रैक्टरों को दिखाई झंडी

लुधियाना : लुधियाना शहर को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शहर में सीवरेज लाईनों की सफ़ाई बेहतर ढंग से करने के लिए सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीन और 50 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की लुधियाना शहर के लिए यह अति-आधुनिक सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीन 1.45 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई है। उन्होंने कहा की यह मशीन शहर में लगभग 200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों की सफ़ाई का काम करने में बहुत मददगार साबित होगी। भगवंत मान ने कहा की यह मशीन सीवरेज की समस्या दूर करने में सहायक होगी, जिससे शहर निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की नगर निगम, लुधियाना ने 2.22 करोड़ रुपए की लागत से 50 ट्रैक्टर खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा की यह ट्रैक्टर नगर निगम की अलग-अलग शाखाओं के लिए खरीदे गए हैं, जिनमें बी. एंड आर. शाखा, ओ. एंड एम. शाखा, स्वास्थ्य शाखा, बागबानी शाखा आदि शामिल हैं। भगवंत मान ने कहा की यह ट्रैक्टर मलबा उठाने, टैंकरों के द्वारा पानी की आपूर्ति करने, कूड़ा-कर्कट उठाने और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएँगे।

मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य सरकार शहरों के व्यापक विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा की राज्य के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है। भगवंत मान ने कहा की शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए खुले दिल से फंड देने के अलावा इनके विकास कार्यों के लिए बुनियादी ढाँचे की मज़बूती पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री बलकार सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें