Site icon Dainik Savera Times

जालंधर को CM मान देने जा रहे बड़ी सौगात, 77 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का Sports Hub

जालंधर : पंजाब में युवाओं को खेलों की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही जालंधर के ऐतिहासिक बर्ल्टन पार्क में एक मेगा स्पोर्ट्स हब की नींव रखेंगे।

इस परियोजना पर अनुमानित ₹77 करोड़ की लागत आएगी और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त होगा। यह स्पोर्ट्स हब न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराएगा, बल्कि पंजाब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करेगा।

खेलों को मिलेगा नया मंच

बर्ल्टन पार्क, जो कभी पंजाब के खेल इतिहास का गौरव रहा है, अब फिर से खेल गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स हब में अत्याधुनिक इंडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं, ओलंपिक मानकों पर आधारित ट्रैक, फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर, अत्याधुनिक जिम और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इस पहल से न केवल युवाओं को खेलों में करियर बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि खेलों के माध्यम से उन्हें अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क जैसे जीवन मूल्यों की भी शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही, यह हब खेल आयोजनों, टूर्नामेंट्स और प्रशिक्षण शिविरों के लिए भी एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की गई जान

Exit mobile version