Site icon Dainik Savera Times

CM Mann ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, RDF एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित कईं मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था सहित कईं अहम मुद्दे उठाए। गृहमंत्री से मुलाकात कर बाहर आए सीएम मान ने कहा कि आज गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुआ क्योंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। हमनें उनसे अपने दो-तीन मुद्दों पर चर्चा की है। जिसमें लंबित RDF फंड मामले, पुलिस को हाईटेक बनाने और कंटीली तार एवं बॉर्डर की दूर कम करने की मांग की गई है। सीएम मान ने आगे कहा कि यह मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने इन सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया।

 


 

Exit mobile version