Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के परिवार को सौंपा 2 करोड़ का चेक

January 11, 2023

CM Mann ने शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के परिवार को सौंपा 2 करोड़ का चेक

गुरदासपुर: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरदासपुर स्थित शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार से मिल कर दुःख साँझा किया और दो करोड़ की अनुग्रह राशि दी। मुलाकात के बाद मीडिया से बात से करते हुए सीएम मान ने बताया कि, कुलदीप सिंह बीते दिन कार लूट कर भाग रहे गैगंस्टरों का पीछा कर रहे थे इस दौरान गैंगस्टरों ने उन्हें गोली मार दी जिससे वह शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल कुलदीप सिंह एक बहुत ही बहादुर और दृढ़ इरादे वाला व्यक्ति था और परिवार ने भी बताया कि वह सेवा भावना वाला था कई लोगों के घरों के चूल्हे उसकी वजह से जलते थे।

सीएम मान ने कहा कि जैसा कि हमने कहा था, ड्यूटी के दौरान शहीद हुए व्यक्ति को सरकार की तरफ 1 करोड़ रुपए और पंजाब पुलिस की इंसोरेंस कंपनी HDFC बैंक द्वारा भी 1 करोड़ रुपए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो जान की कोई कीमत नहीं होती लेकिन इससे परिवार को आर्थिक मदद मिल जाएगी। इसके साथ ही सीएम मान ने यह ऐलान भी किया कि, इसी गांव के स्टेडियम और करीब सवा किलोमीटर लम्बी सड़क का नाम भी शहीद कुलदीप सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें