CM Mann reached Naina Devi Temple : पंजाब डेस्क : चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हिमाचल प्रदेश में नैना देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवन किया और माता की पूजा-अर्चना की, साथ ही राज्य की समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री मान के मंदिर पहुंचने के समय आम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष ध्यान रखा। हाल ही में पंजाब कैबिनेट ने वृद्ध नागरिकों के लिए मुफ्त धार्मिक यात्रा योजना को स्वीकृति प्रदान की है।
इस योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसके अंतर्गत, सरकार पंजाब और देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए वातानुकूलित बसों और ट्रेनों की व्यवस्था करेगी, साथ ही यात्रियों की देखभाल भी करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...