Dainik Savera Times

CM Mann का राज्यपाल को जवाब, कहा-मैं केवल पंजाब के प्रति जवाबदेह हूं

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पत्र का जवाब दिया है। सीएम मान ने कहा, आपके पत्र में लिखे सभी विषय राज्य सरकार के विषय हैं। इस संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि भारतीय संविधान के अनुसार मैं और मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं।

आगे सीएम मान ने कहा, आपने मुझसे पूछा है कि किस आधार पर सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए प्रिंसिपलों का चयन किया गया है। पंजाब के लोग पूछना चाहते हैं कि भारत के संविधान में स्पष्ट योग्यता के अभाव में केंद्र सरकार किस आधार पर विभिन्न राज्यों में राज्यपालों का चुनाव करती है? कृपया इसे बताएं और पंजाबियों का ज्ञान बढ़ाएं।

Exit mobile version