Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann 10 अप्रैल को करतारपुर में करेंगे चुनावी रैली : हरचंद सिंह बरसट

April 8, 2023

CM Mann 10 अप्रैल को करतारपुर में करेंगे चुनावी रैली : हरचंद सिंह बरसट

जालंधर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 अप्रैल को करतारपुर की अनाज मंडी में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। हरचंद सिंह बरसट ने नेताओं और पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा उपचुनाव केवल सुशील रिंकू ही नहीं लड़ रहे हैं, यह चुनाव मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी लड़ रहे हैं। जो भी वोट सुशील रिंकू को पड़ेगा, ऐसा समझो कि वह वोट भगवंत मान और अरविंदर केजरीवाल को पड़ रहा है। इसलिए निजी मसलों को त्याग कर एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करते हुए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाएं।

प्रदेश सचिव ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब को बर्वाद कर दिया था जिसे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल दिन रात मेहनत करके रंगला पंजाब बना रहे हैं। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू का अपना काफी बड़ा जनाधार है। इसलिए हम सब मिल कर पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू को विजयी बनाएंगे। पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने उपस्थित सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्त्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन पर काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वह और उनके क्षेत्र के सभी वर्कर और समर्थक मिल कर काम करेंगे और उपचुनाव को भारी मतों से जीतेंगे। भाजपा इस प्रकार की पॉलिसी ला सकती है।

इस मौके पर आप पंजाब के जनरल सैक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट, लोकसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, राजवीर सिंह ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राजविंदर कौर थियाड़ा (सचिव पंजाब), विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक इंद्रजीत कौर मान, लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह, जगतार सिंह संघेड़ा अध्यक्ष, अमृतपाल सिंह जिला अध्यक्ष (शहरी), सरबजीत सिंह जिला अध्यक्ष (ग्रामीण), सुरिंदर सिंह सोढ़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, जीत लाल भट्टी निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, प्रधान प्रेम कुमार निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, दिनेश ढाल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, रतन सिंह ककड़कला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपस्थित थे।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा जालंधर उपचुनाव के इंचार्ज नियुक्त
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इंचार्ज नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा को लोकसभा हलका जालंधर के उपचुनाव के इंचार्ज की जिम्मेदारी दी जाती है। उन्हें बहुत-बहुत मुबारक! उम्मीद है चीमा साहब अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें