CM Bhagwant Mann पंजाब डेस्क : भारत-पाक तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सीजफायर की घोषणा के बाद जहां लोगों ने चैन की सांस ली है, वहीं फिरोजपुर में हुए हालिया ड्रोन हमले ने सबको झकझोर कर रख दिया। इस हमले में घायल हुए नागरिकों से मिलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिरोजपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जाएंगे।
मुख्यमंत्री वहां घायलों का हालचाल जानेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सभी घायलों का इलाज ‘फरिश्ते योजना’ के तहत किया जाएगा और इसका पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी।
सरकार निभा रही जिम्मेदारी
सीएम मान ने हाल ही में कैबिनेट की एक आपात बैठक बुलाकर यह ऐलान किया था कि युद्ध या आतंकी हमलों में घायल हुए प्रत्येक नागरिक की देखभाल करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए सीएम मान ने कहा, “हर नागरिक की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी है। इस संकट के समय में हम किसी को अकेला नहीं छोड़ेंगे।”
गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने जा रहा है। इस खबर के बाद दोनों देशों के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

