Site icon Dainik Savera Times

CM Mann का बड़ा ऐलान, सड़क दुर्घटना में मदद करने वालों को मिलेंगे 2000 रुपए, Hockey World Cup को लेकर भी कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुछ बड़े ऐलान भी किये गए है। सीएम मान ने कहा कि गाड़ियों और मोटसाइकिल में फर्स्टएड की किट अवश्य रखें हमने फरिश्ते स्कीम शुरू की है इस दौरान अगर किसी का भी एक्सीडेंट होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने वाले को 2000 रुपये दिए जाएंगे। सरकार के खजाने इतने भी खाली नही की लोगों की जान ना बचा सके। इसी के साथ उन्होंने आगे यह भी कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप चल रहा है हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि इस हॉकी वर्ल्ड कप में 10 खिलाड़ी पंजाब के है। अगर इस हॉकी वर्ल्ड कप गोल्ड आया तो हम अपने हर खिलाड़ी को 80 लाख रुपये देंगे।

Exit mobile version