Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM MK Stalin शुक्रवार को Tamil Nadu के तिरुचि से इंडिया ब्लॉक के अभियान की करेंगे शुरुआत

March 20, 2024

CM MK Stalin शुक्रवार को Tamil Nadu के तिरुचि से इंडिया ब्लॉक के अभियान की करेंगे शुरुआत

चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जो द्रमुक के अध्यक्ष भी हैं, शुक्रवार से इंडिया ब्लॉक का चुनाव अभियान शुरू करेंगे। तिरुचि के सिरुगनूर से शुरू होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के प्रभारी द्रमुक नेता और राज्य मंत्री के.एन. नेहरू ने कहा कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री स्टालिन, एमडीएमके नेता वाइको और इंडिया ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वाइको के बेटे और एमडीएमके के वरिष्ठ नेता दुरई वाइको तिरुचि से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार हैं।

तिरुचि को चुनाव अभियान शुरू करने के लिए एक भाग्यशाली स्थान माना जाता है। विडंबना यह है कि पेरियार की नास्तिकता की विचारधारा पर आधारित द्रमुक यहाँ से अपनी चुनावी यात्र शुरू कर रही है। करुणानिधि ने स्वयं तिरुचि को तिरुप्पुमुनै तिरुचि (टर्नगिं पॉइंट तिरुचि) कहा था और स्टालिन भी तिरुचि को पुरानी यादों के साथ संदर्भित करते हैं।

मंत्री नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के सभी 39 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों का परिचय देंगे। द्रमुक 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस 9, माकपा 2, भाकपा 2, वीसीके 2, एमडीएमके 1, आईयूएमएल 1 और केएमडीके 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

द्रमुक के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने 2019 के आम चुनावों में 39 में से 38 सीटों पर जीत हासिल की और सीएम स्टालिन अब 2024 के चुनावों में क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को अपने संबोधन में सभी इंडिया ब्लॉक उम्मीदवारों की पूर्ण जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें