Site icon Dainik Savera Times

बिहार में कलाकारों पर मेहरबान हुई सरकार, हर महीने देगी 3000 रुपये पेंशन

Nitish Kumar Cabinet Meeting : बिहार में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें कई योजनाएं आम जनता, खासकर युवाओं और कलाकारों के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्य के बुजुर्ग और आर्थिक तंगी से जूझ रहे कलाकारों को सहारा देने का फैसला लिया है। जिन्हें 3000 रुपये प्रति महीने पेंशन देने की घोषणा की गई है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। बैठक में करीब 22 एजेंडे को मंजूरी मिली है, जिनमें कई कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। आइये जानते हैं इसे विस्तार से..

किन्हें मिलेगा इसका लाभ

कितना खर्च होगा?

-हर साल 1 करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च किए जाएंगे।

विलुप्त हो रही कलाओं को मिलेगा नया जीवन

योजना का नाम मुख्यमंत्री बिहार गुरु-शिष्य परंपरा रखी गई है। इस योजना के तहत बिहार की पारंपरिक और दुर्लभ कलाओं को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

कैसे होगा काम?

-पुराने और पारंपरिक कलाकार गुरु बनेंगे।

-युवाओं को उनकी कला सिखाई जाएगी।

-प्रचार-प्रसार से इन कलाओं को फिर से लोकप्रिय बनाया जाएगा।

कितना खर्च होगा?

– हर साल 1 करोड़ 11 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का फायदा

कितनी मिलेगी इंटर्नशिप राशि?

-12वीं पास या स्किल ट्रेनिंग वाले: 4000 रुपये/माह

-आईटीआई या डिप्लोमा पास: 5000 रुपये/माह

-स्नातकोत्तर (Postgraduate): 6000 रुपये/माह

अतिरिक्त सहायता

अगर कोई युवा अपने जिले से बाहर इंटर्नशिप कर रहा है, तो उसे 2000 रुपये/माह अतिरिक्त मिलेंगे। अगर कोई युवा बिहार से बाहर इंटर्नशिप कर रहा है, तो उसे 5000 रुपये/माह अतिरिक्त मिलेंगे।

कितने युवाओं को मिलेगा फायदा?

-2025-26 में: 5000 युवाओं को लाभ मिलेगा।

-2026 से 2031 तक: कुल 1 लाख युवाओं को योजना से जोड़ा जाएगा।

 

Exit mobile version