Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM उमर अबदुल्ला, इन मुद्दे को लेकर हुई चर्चा

February 10, 2025

गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM उमर अबदुल्ला, इन मुद्दे को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह से हाल ही में मुलाकात की। बता दें कि सीएम बनने के बाद तीसरी मुलाकात है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी चर्चा पूर्ण राज्य की बहाली, बजट सत्र और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया X पर इस मुलाकात की फोटो शेयर की।

पूर्ण राज्य का मुद्दा

उमर अबदुल्ला ने बताया कि वे अपनी मुलाकात में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात उठाए थे। यह मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है, खासकर जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया था। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान उमर अबदुल्ला स्टेटहुड का मुद्दा लेकर जनता के बीच गए थे। वहीं बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई।आपको बता दें कि कश्मीर में 3 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा

इसके अलावा, उन्होंने राज्य की सुरक्षा स्थिति पर भी बातचीत की। उमर अबदुल्ला ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि राज्य में शांति बनी रहे और लोगों को सुरक्षा महसूस हो। अमित शाह से मुलाकात के बाद उमर अबदुल्ला ने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है और आगे भी इस प्रकार की चर्चा जारी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर के लिए अधिक सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस बजट सत्र को लेकर खास बात यह है कि सीएम उमर अब्दुल्ला खुद 2025-2026 के लिए बजट पेश करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें