Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Pushkar Dhami ने Dehradun से Ayodhya समेत 3 नई हवाई सेवा का किया शुभारंभ

March 6, 2024

CM Pushkar Dhami ने Dehradun से Ayodhya समेत 3 नई हवाई सेवा का किया शुभारंभ

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जाैलीग्रांट एयरपोर्ट से 3 नई हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया जिसकी मंजूरी केंद्र से मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच कर इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया और वहां मौजूद यात्रियों और स्टाफ को मिठाई भी खिलाई। धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री धामी हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से पहले उन्होंने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के साथ ही एक पत्र भी लिखा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि देहरादून से अभी अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। उनकी कोशिश रंग लाई और बुधवार 6 मार्च से अब अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, अयोध्या से देवभूमि के लिए हवाई सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को भी अब ये सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने बुधवार से शुरू होने जा रही उड़ानों का शेडयूल और किराया तय कर लिया है।

सरकार ने अयोध्या जाने वाली फ्लाइट का किराया 7006 रुपए में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपए तय किया है। अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। अयोध्या के लिए फ्लाइट का समय सुबह 9:40 बजे देहरादून से होगा जो 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। उसके बाद अयोध्या से 12:15 पर उड़ान भरेगी जो 1:55 पर देहरादून जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें