Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

November 5, 2024

CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक्स पर जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी एक्स पर पोस्ट करके दी गई है। मुंबई में पकड़ी गई फातिमा खान के पोस्ट को गोरखपुर के रहने वाले युवक ने री-पोस्ट किया है। एक संस्था ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को दी। अधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई गोरखपुर पुलिस की साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पिपराइच का रहने वाला है। मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है।

आपको बता दें, इससे पहले मुंबई की फातिमा खान ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार फातिमा को हिरासत में लिया था। जांच में वह मानसिक रोगी पाई गई थी। फातिमा के पोस्ट को गोरखपुर के रियाजुल हक अंसारी नामक युवक ने सैफ अंसारी नाम से बने अपने अकाउंट से सोमवार को री-पोस्ट करते हुए धमकी लिखी है। वही, एसपी सिटी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने सीएम योगी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर पकड़ी गई 24 वर्षीय फातिमा को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। ठाणे जिले के उल्हासनगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली आईटी स्नातक फातिमा खान को महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया था।

मुंबई यातायात पुलिस को शनिवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई कि यदि आदित्यनाथ ने 10 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। सिद्दिकी की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें