Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हिंदू महिलाओं की सौदेबाजी करने वालों को सख्त सजा दिलवाएंगे’, छांगुर बाबा की गिरफ्तारी पर बोले सीएम योगी

July 9, 2025

‘हिंदू महिलाओं की सौदेबाजी करने वालों को सख्त सजा दिलवाएंगे’, छांगुर बाबा की गिरफ्तारी पर बोले सीएम योगी

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने बलरामपुर में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर की गई कार्रवाई पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब समाज विरोधी और राष्ट्रद्रोही तत्वों के खिलाफ कड़ी सख्ती की जा रही है।

उन्होंने बलरामपुर में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जो हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार करता था और उनका शोषण करता था। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और इनको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

समाज को टूटने नहीं देंगे

उन्होंने ये भी कहा कि समाज को टूटने नहीं दिया जाएगा और किसी को भी हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत से खेलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और धरती माता की रक्षा के लिए हम निरंतर काम करेंगे।

पिछले 8 वर्षों में 204 करोड़ पेड़ लगाए

वृक्षारोपण अभियान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धरती माता की रक्षा के लिए हम काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों में 204 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं, जो प्रदेश के पर्यावरण के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रदेश के हर नागरिक को इसमें भागीदार बनाना है। इसके अलावा, सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार ने आजमगढ़ को पहचान का संकट पैदा किया था, लेकिन अब यहां के लोग गर्व से बाहर जाते हैं। आजमगढ़ का युवा प्रदेश में किसी भी स्थान पर जाता है तो उसकी पहचान एक सशक्त और प्रगति की ओर बढ़ते हुए समाज से जुड़ी होती है।

छांगुर बाबा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

आपको बता दें कि छांगुर बाबा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी अवैध कोठी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसके खिलाफ जांच शुरू करने की योजना बना रहा है। इस तरह सीएम योगी ने आजमगढ़ में न सिर्फ धर्मांतरण रैकेट पर कड़ी टिप्पणी की, बल्कि वृक्षारोपण अभियान और प्रदेश की प्रगति को लेकर भी जनता से संवाद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें