नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। विशेष रूप से उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके नेता अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर निशाना साधा।
कुछ लोग कुएं के मेंढक की तरह: PDA पर तंज
सीएम योगी ने PDA को “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” करार देते हुए कहा, “कुछ लोग कुएं के मेंढक की तरह हैं। उन्हें अपने परिवार के सिवा कुछ नहीं दिखता। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन ये लोग अब भी सिर्फ परिवार तक सीमित हैं।” ‘विज़न डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे की चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, “वे (समाजवादी पार्टी) मथुरा-वृंदावन में (हो रहे विकास कार्यों) पर चर्चा नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने 2016 में ही कहा था कि वे दुर्योधन का स्मारक बनवाएंगे।”
#WATCH | Lucknow | A 24-hour discussion on the ‘Vision Document 2047’, UP CM Yogi Adityanath says,”…Your (Samajwadi Party) family development authority is also an example of this, they only know how to remain limited to themselves. Swami Vivekananda had said about this in his… pic.twitter.com/li7mPm45R8
— ANI (@ANI) August 14, 2025
नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष
सपा नेता माता प्रसाद पांडेय पर सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, “हमारे नेता प्रतिपक्ष बुजुर्ग और अनुभवी हैं। जब वो खुद से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं, लेकिन जब किसी के कहने पर बोलते हैं तो गड़बड़ हो जाता है।”
उन्होंने एक शेर भी पढ़ा
“बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,
लगा के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं।”
सपा सरकार पर आरोप
सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार को घेरते हुए कहा किउनके कार्यकाल में अराजकता, पलायन, गरीबी, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद चरम पर था। किसानों की समस्याएं अनसुनी रहती थीं। अपराध और अपराधियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं था।
वर्तमान सरकार की उपलब्धियां
योगी आदित्यनाथ ने कहा, डबल इंजन सरकार (केंद्र + राज्य) के चलते यूपी में तेज़ विकास हो रहा है। कोरोना काल में भी राज्य की विकास दर, राष्ट्रीय औसत से बेहतर रही। अब यूपी बीमारू राज्य नहीं, बल्कि सरप्लस स्टेट बन चुका है। भारत 2025 तक विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ये पीएम मोदी के विजन का परिणाम है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि राज्य सरकार राज्य में किसी भी स्कूल को बंद नहीं कर रही है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए एकीकृत परिसरों का निर्माण किया जाना चाहिए।”
#WATCH | In the Legislative Assembly, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “We are working on constructing 22 expressways in the state…The Meerut-Prayagraj Ganga Expressway will be the biggest expressway in the country…India’s first Rapid Metro goes from Meerut to… pic.twitter.com/1x7WA26q99
— ANI (@ANI) August 14, 2025
22 एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम राज्य में 22 एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहे हैं। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत की पहली रैपिड मेट्रो मेरठ से दिल्ली तक जाती है…लेकिन उन्हें (समाजवादी पार्टी) यह सारा विकास दिखाई नहीं देता। आज, उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। राज्य में चार चालू हवाई अड्डे हैं, और पांचवां जेवर होगा, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।”

