नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दलित छात्रा को जातिगत भेदभाव का शिकार होना पड़ा। अनुसूचित जाति (अरुणथियार) की यह लड़की, जो कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रही थी, को उसके स्कूल में परीक्षा के दौरान सिर्फ इसलिए बाहर किया गया क्योंकि उसे पहला मासिक धर्म (पीरियड) आया था। यह घटना कोयंबटूर के एक निजी स्कूल में घटी और इसकी शिकायत लड़की की मां ने शिक्षा अधिकारियों से की।
प्राइवेट स्कूल का भेदभावपूर्ण व्यवहार
यह घटना कोयंबटूर के किनाथुकदावु तालुक के सेंगुट्टईपलायम गांव में स्थित स्वामी चिभ्दवंदा मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। 5 अप्रैल को जब लड़की को पहला मासिक धर्म आया, तो उसके दो दिन बाद 7 अप्रैल को जब उसका साइंस पेपर था, उसे क्लास से बाहर बैठा दिया गया। इसके बाद 8 अप्रैल को सोशल साइंस की परीक्षा के दौरान भी उसे कक्षा से बाहर बैठा दिया गया।
मां ने वीडियो बनाया
लड़की ने 7 अप्रैल को अपनी मां को इस बारे में बताया, और जब मां अगले दिन स्कूल पहुंची, तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी को फिर से परीक्षा के दौरान कक्षा के बाहर बैठाया गया। लड़की की मां ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे: जिलाधिकारी
घटना के बाद, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवन कुमार जी गिरियप्पनवर ने कहा कि कोयंबटूर ग्रामीण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल के इंस्पेक्टर को जिला प्रशासन से डिटेल रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...