Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन Asarani का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 20, 2025

मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन Asarani का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का आज शाम लंबी बीमारी के बाद 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया है कि असरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। असरानी के निधन की जानकारी उनके भतीजे ने दी।

असरानी के यूं अचानक चले जाने से आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी सदमे में हैं। उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया। असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद राजस्थान कॉलेज से ग्रैजुएशन भी किया था। साल 1967 में फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से असरानी ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था।

ये भी पढ़ें : Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें