
CHIEF HAPPINESS OFFICER : हैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी अरेपाका (Arepaka) ने एक खास कदम उठाया है। इस कंपनी ने अपने ऑफिस में एक पालतू कुत्ते को “चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर” (Chief Happiness Officer) बना दिया है। इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…
कौन है नया ऑफिसर?
इस कुत्ते का नाम डेनवर है। यह एक गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का कुत्ता है। कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपाका ने खुद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने LinkedIn पर पोस्ट करके बताया कि डेनवर को उन्होंने इस पद पर क्यों रखा है।

डेनवर क्या काम करेगा?
राहुल ने लिखा, “मिलिए मेरे नए दोस्त डेनवर से, जो अब हमारे ऑफिस का चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर है। वो ना किसी की देखभाल करेगा और ना ही कोई कोडिंग। वो बस ऑफिस आएगा, सबके साथ खेलेगा, प्यार देगा और सबके चेहरे पर मुस्कान लाएगा।” यानि, डेनवर का काम है ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बनाना और कर्मचारियों का मूड अच्छा रखना।
अरेपाका कंपनी क्या काम करती है?
अरेपाका एक रोबोटिक्स कंपनी है जो खेती में मदद करने वाले रोबोट्स बनाती है। राहुल अरेपाका ने बताया कि उनकी कंपनी किसानों के लिए नई टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है, जैसे कि लेजर वीडिंग तकनीक, जिससे खेतों में बिना कीटनाशक के खरपतवार हटाए जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रियाएं आईं?
जब राहुल ने डेनवर की नियुक्ति के बारे में पोस्ट किया तो लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने मजाक में लिखा “चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर सभी को खुश करने की जिम्मेदारी से थक गया होगा!” एक और व्यक्ति ने कहा “चार पंजे, जीरो तनाव और सौ फीसदी पूंछ हिलाने वाली पॉजिटिव एनर्जी! शानदार पहल है।” कुछ लोग इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे मजाकिया नजर से देख रहे हैं।
ऑफिस में पेट्स लाने का बढ़ता चलन
अब कई कंपनियां पालतू जानवरों को ऑफिस लाने की अनुमति देने लगी हैं। पहले यह सामान्य नहीं था, लेकिन अब कंपनियों का नजरिया बदल रहा है। बड़ी कंपनियां जैसे:
जानवरों की मौजूदगी के फायदे
रिसर्च बताती है कि ऑफिस में जानवरों की मौजूदगी से कई फायदे होते हैं, तनाव कम होता है। कर्मचारियों में खुशी और पॉजिटिव एनर्जी आती है। सोशल इंटरैक्शन (आपसी बातचीत) बढ़ता है। काम में ध्यान और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
एक खास रिसर्च में ये आया सामने
Human Animal Bond Research Institute के अनुसार पेट- फ्रेंडली वर्कप्लेस में काम करने वाले 87% कर्मचारियों के अपनी कंपनी में बने रहने की अधिक संभावना होती है तथा 91% कर्मचारी अपने काम में अधिक मन लगा पाते हैं और स्ट्रेस फ्री रहते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...