Site icon Dainik Savera Times

‘मृतकों के परिवार को देंगे 25 लाख रुपए का मुआवजा’, टाटा ग्रुप के बाद एयर इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली: 12 जून को अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया का एक प्लेन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। इस दर्दनाक घटना में 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। यह हादसा और भी गंभीर हो गया जब प्लेन एक हॉस्पिटल के हॉस्टल पर गिरा। इससे वहां रह रहे कई लोगों की भी मौत हो गई और कई घायल हुए।

एयर इंडिया ने किया मुआवजे का ऐलान
इस दुखद घटना के बाद एयर इंडिया ने मुआवजा देने की घोषणा की है। मरने वालों के परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को भी उपयुक्त मदद दी जाएगी, जिसका फैसला उनके हालात देखकर होगा। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “हम इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हमारी टीमें ज़मीन पर हैं और इस मुश्किल समय में हर संभव मदद कर रही हैं।”


हादसे की जांच जारी
फिलहाल सरकारी एजेंसियां और एयरलाइंस मिलकर हादसे की जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी थी या कोई और कारण। एयर इंडिया की मालिक टाटा ग्रुप ने भी मुआवजे की प्रक्रिया में सहायता का भरोसा दिलाया है। वे भी चाहते हैं कि पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद मिले।

इससे पहले अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हर एक मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। चंद्रशेखरन ने अपने बयान में कहा, “यह हादसा बेहद दुखद है। हम उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है या जो घायल हुए हैं। इस समय का दुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता।”

Exit mobile version