Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अब घरेलू मुद्दों पर ध्यान दे सरकार: खरगे

September 11, 2023

जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अब घरेलू मुद्दों पर ध्यान दे सरकार: खरगे

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अब मोदी सरकार को घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि जनता ने इस सरकार की विदाई का रास्ता बनाना शुरू कर दिया है। भारत की अध्यक्षता में जी20 के नेताओं का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन रविवार को यहां संपन्न हुआ। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब जब जी20 की बैठक खत्म हो गई है, मोदी सरकार को घरेलू मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगस्त में भोजन की एक आम थाली का दाम 24% बढ़ गया। देश में बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है।’’

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘ मोदी सरकार के कुशासन में भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है। कैग ने कई रिपोर्ट में भाजपा की पोल खोली है, जम्मू-कश्मीर में 13,000 करोड़ रुपये का जल जीवन घोटाला सामने आया है, जिसमें एक दलित आईएएस अधिकारी को इसलिए प्रताड़ित किया गया, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार उजागर कर दिया।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री के परम मित्र की लूट हाल ही में फिर सामने आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें