नेशनल डेस्क : बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान को 1968 में रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र दे दिया था, जबकि भारत ने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीत लिया था। निशिकांत दुबे ने इस मामले को लेकर एक दस्तावेज भी साझा किया है, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि यह क्षेत्र पाकिस्तान को सौंपा गया था। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
क्या है रन ऑफ कच्छ विवाद?
आपको बता दें कि रन ऑफ कच्छ का इलाका गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित है। यह क्षेत्र पाकिस्तान और भारत के बीच लंबे समय से विवाद का कारण बना हुआ था। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद, इस विवाद को सुलझाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ट्राइब्यूनल का गठन किया गया था। बाद में, 1968 में, भारत ने इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा पाकिस्तान को सौंपने का निर्णय लिया। निशिकांत दुबे का आरोप है कि यह फैसला इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लिया गया था, और उस समय भारतीय संसद ने इस पर विरोध जताया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने इसे नजरअंदाज किया।
निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर कटाक्ष
निशिकांत दुबे ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी को “आयरन लेडी” कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने संसद के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को भारत का हिस्सा दे दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी ने डर के बजाय भारत के हितों की बजाय पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया।
आज की कहानी बहुत ही दर्दनाक है @INCIndia पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 SQ किलोमीटर पाकिस्तान को 1968 में दे दिया ।भारत पाकिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाए, मध्यस्थ बनाया,यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को हमने नियुक्त किया ।पूरी संसद… pic.twitter.com/htWRsvHj2C
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 23, 2025
क्या था दस्तावेज में?
निशिकांत दुबे ने इस आरोप को साबित करने के लिए एक दस्तावेज की कॉपी भी साझा की है। दस्तावेज़ में लिखा है कि 1968 में भारत ने पाकिस्तान को रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र दे दिया था। इस क्षेत्र को लेकर भारतीय जनता और संसद में काफी असंतोष था, लेकिन इंदिरा गांधी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पाकिस्तान के साथ समझौता कर लिया।
पाकिस्तान के रिश्ते पर निशिकांत का आरोप
निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि कांग्रेस का हमेशा से पाकिस्तान के साथ गहरा संबंध रहा है। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध तो जीता, लेकिन 1968 में पाकिस्तान को रन ऑफ कच्छ का हिस्सा दे दिया। यह कांग्रेस का असली चेहरा है।” निशिकांत दुबे का यह आरोप कांग्रेस और इंदिरा गांधी पर गंभीर सवाल उठाता है। उनके मुताबिक, इंदिरा गांधी ने एक ऐतिहासिक गलती की, जिससे देश को बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि, इस विवाद पर अभी और भी चर्चा होनी बाकी है, क्योंकि यह मुद्दा देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से अहम है।

