Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब उपचुनाव के लिए Congress ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

October 23, 2024

पंजाब उपचुनाव के लिए Congress ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ : कांग्रेस ने पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अपनी सूची में कांग्रेस ने दो सीटों पर अपने पुराने विधायकों की पत्नियों को मैदान में उतारा है, जो सांसद बन चुके हैं। वहीं, दो सीटों पर नए चेहरे मैदान में हैं। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहले गिद्दड़बाहा से विधायक थे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी थी। अब कांग्रेस ने उनकी पत्नी अमृता वड़िंग को चुनाव में उतारा है।

वहीं, सुखजिंदर रंधावा पहले डेरा बाबा नानक सीट पर खुद विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। अब उपचुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी जतिंदर कौर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने बरनाला से कुलदीप सिंह उर्फ ​​काला ढिल्लों को मैदान में उतारा है। काला ढिल्लों लंबे समय से क्षेत्र में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। फिलहाल वे बरनाला कांग्रेस के प्रधान पद पर कार्यरत थे। प्रदेश कांग्रेस में उनकी अच्छी पकड़ है।

इस बीच, कांग्रेस ने चब्बेवाल से रणजीत सिंह को टिकट दिया है। पेशे से वकील रणजीत कुमार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। रणजीत ने बीएसपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। रणजीत करीब एक हफ्ते पहले चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के जरिए गुपचुप तरीके से कांग्रेस में शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें