Site icon Dainik Savera Times

Congress को लगा बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए Sumesh Shokeen

Sumesh Shokeen Join AAP

Sumesh Shokeen Join AAP

Sumesh Shokeen Join AAP : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। शौकीन ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में इसकी सदस्यता ली। शौकीन मटियाला से पूर्व विधायक हैं, जिसे दिल्ली-देहात क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। शौकीन के ‘आप’ में शामिल होने से एक दिन पहले ही जाट नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवाल ने शौकीन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से न केवल ग्रामीण दिल्ली में बल्कि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में भी ‘आप’ को बढ़ावा मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि आप के सत्ता में आने से पहले दिल्ली-देहात में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जाती थी और वे मुख्य शहर से अलग-थलग पड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कनेक्टिविटी में सुधार किया, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक और स्टेडियम खोले तथा बाहरी दिल्ली के क्षेत्रों में अन्य सुविधाएं प्रदान कीं। शौकीन ने आप सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इसने अपने 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली-देहात क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार किया और विकास के लिए विभिन्न कार्य किए।

Exit mobile version