Site icon Dainik Savera Times

Congress सरकार की गारंटी लोगों को बना रही सशक्त, इसलिए BJP इनके खिलाफ : CM Siddaramaiah

CM Siddaramaiah Big Relief

CM Siddaramaiah Big Relief

Congress Government Guarantee : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं का विरोध कर रही है, क्योंकि ये समाज के सभी वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाती हैं। सिद्दरमैया ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोग वैसे ही बने रहें, ताकि वह उनका शोषण कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा, कि भाजपा गारंटी योजनाओं का विरोध करती है, क्योंकि सरकार गारंटी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ पहुंचा रही है। हम सामाजिक न्याय के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना चाहते हैं, ताकि पिछड़े समुदाय मुख्यधारा में आ सकें।
उन्होंने हुब्बली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कि भाजपा नेता समानता नहीं चाहते, वे असमानता चाहते हैं और गरीब को गरीब ही रखना चाहते हैं। इसलिए हम उन्हें गरीब विरोधी कहते हैं। भाजपा गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण करती है। जब आपको ताकत मिलती है, तो वे आपका शोषण कैसे कर सकते हैं? इसलिए भाजपा नहीं चाहती कि लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से ताकत मिले। सिद्दरमैया ने अपनी सरकार की योजनाओं को लेकर यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब चुनावी वादों को लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को ‘शक्ति’ योजना पर फिर से विचार करने का संकेत दिया था, जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाती है। सिद्दरमैया ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र से न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वें वित्त आयोग ने हाल में कर्नाटक का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ह्लहमने (कर्नाटक) 15वें वित्त आयोग से अन्याय का सामना किया है। हम (राज्य) हर साल 4.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर देते हैं, हमें 55,000-65,000 करोड़ रुपए मिलते हैं। क्या यह सही है? सिद्दरमैया ने दावा किया कि भाजपा का कोई नेता कर्नाटक के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं बोल रहा है।
Exit mobile version