नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा की शुरुआत “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे के साथ की और कहा कि यह दिन हमें भारत की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के समर्पण की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। देशभर में “रन फॉर यूनिटी” जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए लोग नए भारत की ताकत और संकल्प को महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दभोटा में निजी स्कूल के सेफ्टी टैंक में गिरने से साढ़े चार साल की बच्ची की मौत
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के निधन के बाद की कांग्रेस सरकारों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, “दुर्भाग्य से, सरदार साहब के बाद आने वाली सरकारों ने देश की एकता और संप्रभुता के प्रति वही गंभीरता नहीं दिखाई। कश्मीर में हुई गलतियां, पूर्वोत्तर की समस्याएँ और नक्सलवाद जैसी चुनौतियाँ उसी लापरवाही का परिणाम थीं।”
उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल चाहते थे कि पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा बने, जैसे उन्होंने अन्य 550 रियासतों को जोड़ा था। लेकिन पंडित नेहरू ने उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और झंडा देकर कांग्रेस ने उसे बाँट दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया और वहां से आतंकवाद को बढ़ावा मिला। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस सरदार साहब के विजन को भूल गई, लेकिन हम नहीं भूलेंगे।”
#WATCH | Ekta Nagar, Gujarat | On Rashtriya Ekta Diwas, Prime Minister Narendra Modi says, “…Unfortunately, in the years following Sardar Sahib’s death, the governments of the time lacked the same seriousness regarding the nation’s sovereignty. On the one hand, the mistakes… pic.twitter.com/gXi50w445u
— ANI (@ANI) October 31, 2025
पीएम मोदी ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आज़ादी के बाद देश की 550 से ज़्यादा रियासतों को एकजुट कर भारत को एक बनाया। उनके लिए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सपना सबसे बड़ा था। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनके सम्मान में एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रमों में भारत के अतीत की परंपराएं, वर्तमान की मेहनत और भविष्य की उपलब्धियां दिखाई देती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज करोड़ों लोगों ने देश की एकता के लिए शपथ ली है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे हर विचार या काम से दूर रहें जो राष्ट्र को कमज़ोर करता हो। उन्होंने कहा, “हम सबका कर्तव्य है कि देश की एकता को मजबूत करें। यही समय की मांग है।”
#WATCH | Ekta Nagar, Gujarat | On Rashtriya Ekta Diwas, Prime Minister Narendra Modi says, “By breaking the shackles of Article 370, Kashmir has today joined the mainstream. Today, even Pakistan and the masterminds of terrorism have realized the true power of this country. During… pic.twitter.com/1c9NJ74TW0
— ANI (@ANI) October 31, 2025
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और धारा 370 का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत अब घर में घुसकर मारता है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर पूरी तरह देश की मुख्यधारा में शामिल हो गया है। अब दुनिया जान चुकी है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा कैसे करता है।”
प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को “भारत का लौह पुरुष” बताया। उन्होंने कहा कि पटेल के दृढ़ नेतृत्व ने ही आज़ादी के बाद भारत को एक मज़बूत और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। पीएम मोदी ने कहा, “उनके प्रयासों से ही आज हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को आगे बढ़ा पा रहे हैं।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...