Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने प्रभु राम का अपमान किया, जनता इसे कभी ना भूले : PM MODI

**EDS: GRAB VIA @BJP4UP** Pilibhit: Prime Minister Narendra Modi being presented a memento by Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath during a public meeting ahead of Lok Sabha elections, in Pilibhit, Tuesday, April 9, 2024. (PTI Photo)(PTI04_09_2024_000051B)

पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह पार्टी तुष्टीकरण के दलदल में इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। मोदी ने पीलीभीत में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा, सपा और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह ही नहीं है। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना। इंडी गठबंधन वालों को राम मंदिर के निर्माण से, पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। आपने मंदिर बनने से रोकने के लिए अदालत में जो करना था, कर लिया।

मंदिर ना बने, इसके लिए आपने लाख कोशिश भी कर ली। लेकिन देश की जनता ने पाई पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया। जब आपके सारे गुनाह माफ करके आपको प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक निमंत्रित किया गया तो आपने निमंत्रण ठुकरा दिया। आपने प्रभु राम का अपमान कर दिया। मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, मैं समझ नहीं पाता कि उनके मन में इतना जहर क्यों भरा है? उनकी पार्टी से जो लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गए, उनको छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। क्या ऐसा कभी हिंदुस्तान में हो सकता है कि कोई राम की पूजा करे इसलिए उसे पार्टी से निकाल दो? यह कैसी पार्टी है? यह पाप करने वालों को कभी भूलिएगा नहीं।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कहा, आज नवरात्रि के पहले दिन, शक्ति पूजा के पहले दिन मैं देश को यह भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश भर में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात यह कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। शक्ति का कोई भी उपासक इंडी गठबंधन को इस अपमान के लिए माफ नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया, तुष्टीकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी वह बाहर नहीं निकल सकती।

कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है वह कांग्रेस का नहीं है। ऐसा लगता है कि यह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है। मोदी ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण के दबाव में ही कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, वे नागरिकता (संशोधन) कानून का भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस कानून के तहत विदेशी धरती पर अत्याचार की वजह से भागने के लिए मजबूर हुए हिंदुओं और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने का प्रावधान है। लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस पर भी ऐतराज जता रही हैं। समाजवादी पार्टी आज उस कांग्रेस के साथ खड़ी है जिसने 1984 में हमारे सिख भाई-बहनों के साथ क्या किया था, वह कोई भूल नहीं सकता।

मोदी ने कहा, यहां पीलीभीत में रहने वाले अनेक परिवारों को मेरी गारंटी है कि आप (सीएए कानून के तहत नागरिकता के लिए) आवेदन करिए। आपको हमेशा-हमेशा की मुसीबत से मुक्ति मिल जाएगी। आप भारत के नागरिक के नाते गर्व से जी पाएंगे। उन्होंने पीलीभीत में खासी तादाद में रह रहे सिख समुदाय के लोगों से कहा कि भाजपा सरकार सिखों के साथ पूरी शक्ति से खड़ी है और उनकी भावनाओं को समझते हुए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के द्वारा लाखों श्रद्धालुओं को दशकों पुरानी पीड़ा से मुक्ति दिलायी, लंगर की सामग्रियों पर से जीएसटी हटाया, श्री हरमंदर साहब के लिए एफसीआरए रजिस्ट्रेशन सुरक्षित किया जिससे विदेश के लोगों को भी सेवा करने का अवसर मिले।

Exit mobile version