Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress एक और Pakistan बनाने का बो रही है जहर : Keshav Prasad Maurya

April 27, 2024

Congress एक और Pakistan बनाने का बो रही है जहर : Keshav Prasad Maurya

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी है।’’ इसी संदेश में उन्होंने कहा, कि ‘ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना खतरनाक शुरुआत है, एक नया पाकिस्तान बनाने का जहर बोना है।’’

उन्होंने दावा किया, कि ‘मुस्लिम वोट बैंक के लिए कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के तहत कर्नाटक आरक्षण मॉडल देश भर में लागू करना चाहती है।’’ मौर्य ने कहा, कि ‘कांग्रेस देश में जाति जनगणना कर एक्स-रे करने की बात कर रही है, लेकिन राहुल गांधी को यह ज्ञत नहीं है कि देश की जनता उनके षड्यन्त्र की एमआरआई कर रही है।’’ इसके पहले शुक्रवार को मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अधिकारों को छीनकर इन्हें मुस्लिमों को देने की ‘‘साजिश’’ रची है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें