Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस पार्टी ‘जंग लगे लोहे’ की तरह जिसने भ्रष्टाचार, गरीबी और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया : प्रधानमंत्री मोदी

भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर नजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा तथा पार्टी की तुलना ‘जंग लगे लोहे’ से की और कहा कि कांग्रेस को अगर दोबारा मौका मिला तो वह मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी में धकेल देगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने ‘खट्टे मन’ और मजबूरी से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया क्योंकि अब उन्हें “नारी शक्ति’’ समझ आ गयी है।

Exit mobile version