Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस सांसदों ने UPSC छात्रों की मौत पर लोस में चर्चा की मांग की, कार्यस्थगन के नोटिस दिए

नई दिल्ली। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत के मामले पर चर्चा की मांग करते हुए सोमवार को लोकसभा में कार्यस्थगन के नोटिस दिए। पार्टी सांसद अमर सिंह और मणिकम टैगोर ने कार्यस्थगन के नोटिस दिए। सिंह ने सारे विधायी कार्य रोककर इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी बनने की चाह रखने वाले तीन छात्रों की मौत के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

वहीं, टैगोर ने इन छात्रों की दुखद मौत और दिल्ली में अवसंरचना से जुड़ी त्रसदी पर चर्चा की मांग की। मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की रविवार को मौत हो गई थी। मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version