नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच, कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ एक विवादित ‘गायब’ पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उनके सिर, हाथ और पैर गायब दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर अब राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘सर तन से जुदा’ कांग्रेस की विचारधारा रही है।
गौरव भाटिया ने कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस के इस पोस्टर को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि कांग्रेस एक भारतीय राजनीतिक पार्टी होते हुए भी लगातार अपने दो चेहरे दिखाती है और लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस में तब्दील हो जाती है। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की बिना सिर वाली तस्वीर ऐसे समय में ट्वीट की है, जब प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। ‘सर तन से जुदा’ कांग्रेस की विचारधारा रही है। प्रधानमंत्री की ऐसी तस्वीर जारी कर कांग्रेस ने पाकिस्तान को संदेश दिया है। वो कहते हैं कि वो भारत सरकार का समर्थन कर रहे हैं और फिर ऐसी तस्वीरें जारी करते हैं। पाकिस्तानियों को कांग्रेस का ये ट्वीट बहुत पसंद आ रहा है। कांग्रेस के नेता इस ट्वीट पर क्यों नहीं बोलते।”
#WATCH | Delhi: On Congress’ tweet, BJP leader Gaurav Bhatia says, “It is extremely sad and worrisome that even though Congress is an Indian political party, it constantly reveals its two faces and transforms into Lashkar-e-Pakistan Congress… Congress has tweeted a headless… pic.twitter.com/Stpmqkw32A
— ANI (@ANI) April 29, 2025
पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाने की कोशिश
बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस के ट्वीट को पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने भी कोट किया, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के डीप स्टेट के बीच सांठगांठ हो रही है।” इस पोस्टर पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कदम पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाने की कोशिश है।

अमित मालीवय ने घेरा
बीजेपी सांसद अमित मालीवय ने कहा, “कांग्रेस ने जिस तरह से ‘सर तन से जुदा’ वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया, वह स्पष्ट रूप से मुस्लिम वोट बैंक को आकर्षित करने की साजिश है। यह एक छिपी हुई उकसावेबाजी है।”
#WATCH | Delhi: BJP MP Anurag Thakur says, “… ‘Congress aur unke netaaon ki kya majboori hai, ki Pakistan ke bol bolne zaruri hain?’ Why are they supporting Pakistan? Do they not get angry when they see the bloodshed of Indians?… Their leader and former cabinet minister… pic.twitter.com/MJjUM6LH76
— ANI (@ANI) April 29, 2025
पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रही कांग्रेस
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलना ज़रूरी है? वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं? क्या उन्हें भारतीयों का खून-खराबा देखकर गुस्सा नहीं आता? कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? भारत के साथ या पाकिस्तान के साथ? जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की, तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। अभी कुछ ही समय बीता है और कांग्रेस ने भारत पर सवाल उठाना और पाकिस्तान का पक्ष लेना शुरू कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस का यह ‘प्रो-पाकिस्तान’ चेहरा अब पूरी तरह से सामने आ चुका है।