Dainik Savera Times

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, नवजोत सिद्धू सहित हिमाचल और राजस्थान के CM भी शामिल

जालंधर : कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के साथ हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल हैं। ये सभी जालंधर आएंगे और प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि इस सूची में कांग्रेस से नाराज चल रहे राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का नाम भी शामिल है।

Exit mobile version