धनबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी लोगों के ‘जल-जंगल-जमीन’ और युवाओं के रोजगार के लिए खड़ी है। राहुल अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्र’ के दौरान झारखंड के धनबाद जिले में एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे। धनबाद के टुंडी प्रखंड में शनिवार को रात्रि विश्राम के बाद यात्र रविवार को झारखंड में तीसरे दिन धनबाद शहर के गोविंदपुर से फिर से शुरू हुई। राहुल ने कहा कि इस यात्र का मुख्य उद्देशय़ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी पक्षों को बेचने से बचाना और देश के नौकरीपेशा युवाओं और आदिवासियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आदिवासी लोगों के जल-जंगल-जमीन के लिए खड़ी है और युवाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए काम करती है।
आर्थिक असंतुलन, नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।’’ कांग्रेस की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गोविंवदपुर से शुरू हुई यात्र सरायढेला, आईआईटी-आईएसएम गेट, रणधीर वर्मा चौक, रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक चौक से गुजरी और बैंक मोड़ पहुंची जहां राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इसके बाद यात्र बोकारो जिले की ओर बढ़ी।
कांग्रेस आदिवासी लोगों के जल-जंगल-जमीन के लिए खड़ी है : Rahul Gandhi

Dhanbad: Congress leader Rahul Gandhi during the 'Bharat Jodo Nyay Yatra', in Dhanbad, Sunday, Feb. 4, 2024. (PTI Photo)(PTI02_04_2024_000038B)
